Sunday, 4 March 2018




होली के रंग
दिल में सब के लिए दया है तो होली है।
दुख में धैर्य भी जीवन का एक रंग है
ईमानदार मित्र हैं तो जीवन में भी रंग है।
चरित्र में सदाचार है तो मन में विशालता है।
माना होली रंगों का त्योहार है।
जीवन भी तो रंगों की बौछार है।
कभी खुशी दैता है,तो कभी ग़म भी देता है।
हर पल जीने का दम भी देता है।
कभी दूसरों का सहारा है जिंदगी।
कभी सहारे की मोहताज है जिंदगी।
ईश्वर ने जो दिया बहुत दिया।
जो अपना है वो मिलेगा जरूर।
जो नसीब में नहीं उसकी चाहत न कर।
अपने चारों ओर सुनहरे सपनों को बुन।
रोशनी फैला हर पल दूसरों के दिलों में।
इस चमन को रंगों से भर दे।
इस जीवन को रंगों से भर दे
MERE NAZAR SE...         
              

No comments:

Post a Comment