Thursday, 7 November 2019

उडान




उडान
पंखों की अहमियत वो क्या जाने 
जिन्होंने उड़ना सीखा ही नहीं।
पहाड़ की चट्टानों को वह क्या जाने ,
जिन्होंने पहाड़ पर चढ़ना सीखा ही नहीं।
नदी की गहराई वह क्या जाने ,
जिन्होंने कभी तैरना सीखा ही नहीं।
चांद की शीतलता वो क्या जाने ,
जिन्होंने शीतलता बरसाई नहीं।

पंखों की अहमियत वह क्या जाने ,
जिन्होंने उड़ना सीखा ही नहीं।।


रास्तों के कंकड़ वह क्या जाने ,
जिन्होंने कभी चलना सीखा ही नहीं।
आग की तपन वो क्या जाने जिन्होंने ,
उस तपन को महसूस किया ही नहीं।
बारिश की ठंडी फुहारों को वह क्या समझे ,
जिन्होंने उसका लुत्फ उठाया ही नहीं।
जीवन का रहस्य  वो क्या जाने जिन्होंने,
 जीवन को समझा ही नहीं।

पंखों की अहमियत  वो क्या जाने,
 जिन्होंने उड़ना सीखा ही नहीं।

कोयल की आवाज की मिठास वो क्या जाने,
 जिन्होंने मीठा बोला ही नहीं।
किसी का दर्द वह क्या जाने जिन्होंने,
 किसी दर्द को देखा ही नहीं।
रिश्तो की तड़प वह क्या जाने जिन्होंने,
 रिश्तो को समझा ही नहीं।
करुणा दया विनम्रता वो क्या जाने जिन्होंने,
 इन्हें जीवन में अपनाया ही नहीं ।

पंखों की उड़ान वो क्या जाने जिन्होंने ,
उड़ना सीखा ही नहीं ।।

Meri Nazar se......                                   

No comments:

Post a Comment