मन खुश है तो हर दिन दिवाली है।
दूसरो के काम आओ तो हर दिन दिवाली है।
मुस्कुराहटे बिखरों तो दिवाली है।
किसी का मन न दुखाएं तो दिवाली है।
किसी के घर में दीया जलाओ तो दिवाली है।
मन खुश है तो हर दिन दिवाली है।
दूसरो के काम आओ तो हर दिन दिवाली है।।
कुछ तो थोड़े में भी खुश हैं।
कुछ करोड़ों में भी नाखुश हैं।
कुछ तो अपनों से भी पराए हैं।
कुछ ने तो पराए भी अपनाए हैं।
कुछ दूसरो के दीयों की रोशनी बने।
मन खुश है तो हर दिन दिवाली है।
दूसरों के काम आओ तो हर दिन दिवाली है।।
नये रास्ते तैयार करो तो,हर दिन दिवाली है।
नयी मंजिलों को पार करो,तो हर दिन दिवाली है।
विज्ञान की नयी दुनिया में,एक चमत्कार करो तो,
तो हर दिन दिवाली है।
देश का ऊंचा नाम करो ,तो हर दिन दिवाली है।
मन खुश है तो हर दिन दिवाली है।
दूसरो के काम आओ तो हर दिन दिवाली है।।
हर घर में चूल्हा जले तो, हर दिन दिवाली है।
हर लड़की शक्ति शाली हो तो, हर दिन दिवाली है।
हर कोई प्रतिभाशाली हो तो, हर दिन दिवाली है
यह देश वैभवशाली हो तो, हर दिन दिवाली है।
मन खुश हो तो हर दिन दिवाली है।
दूसरो के काम आओ तो हर दिन दिवाली है।।
Meri Nazar Se....
No comments:
Post a Comment