Wednesday, 2 October 2019

अपनी भाषा




मेरा नया लेख-अपनी भाषा
आज भारत के लिए एक गर्व की बात है कि अमेरिका में हमारे मोदी जी को एक उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया ।उनका शानदार स्वागत हुआ। उससे भी सुंदर यह है कि वह वहां पर हिंदी में ही भाषण देंगे। उन्होंने यह बता दिया कि हिंदी हमारा गौरव है और अपनी भाषा बोलने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।
मोदी जी ने हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाया है।आने वाले समय में यह भाषा पुनः अपना विस्तृत रूप ले लेगी। हिंदी भाषा की वजह से सम्पूर्ण भारत में पुनः भारतीयता , संस्कार,बढ़ जाएंगे जो धीरे -धीरे कम होते जा रहे थे। पाश्चात्य सभ्यता का प्रचलन कम होना चाहिए।हेलो कहने से पैर छूना अधिक स्नेह को दर्शाता है। आंखों में यदि बड़ों के लिए सम्मान नहीं तो जीवन व्यर्थ है। यह सब मूल्य केवल अपनी भाषा ही सिखाती है।


No comments:

Post a Comment